लातेहार, दिसम्बर 30 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छोटे कस्बे से बड़े सपनों की उड़ान लिए छिपादोहर की बेटी पिंकी कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही दिशा हो तो मंज़िल खुद कदम चूमती है। पिंकी कुमारी का चयन सचिवालय सेवा में ऑफिसर पद पर होने से पूरे छिपादोहर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। अपनी इस बड़ी सफलता पर पिंकी कुमारी ने सादगी के साथ कहा कि उनकी कामयाबी के पीछे माता-पिता, भाई और पूरे परिवार का अटूट सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार का भरोसा और हौसला ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा। पिंकी के पिता लालबिहारी यादव, ग़महरिया विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। शिक्षा से जुड़े पिता की प्रेरणा और अनुशासन ने पिंकी की सोच और मेहनत को सही दिशा दी। वहीं उनके भाई दीपक कुमार यादव, जो हेरहंज प्रखंड में आवास कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.