लातेहार, मई 13 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। वन विभाग द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने के कारण छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाए जाने की चर्चा के विरोध में बुधवार को छिपादोहर स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना को लेकर पूरे छिपादोहर बाजार में व्यापक समर्थन देखने को मिला। आंदोलन के समर्थन में अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। धरना में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- छिपादोहर और हेहेगड़ा स्टेशन बचाने को लेकर दिया धरनाधरने का समर्थन विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि छिपादोहर और हेहेगड़ा स्टेशन क्षेत्र की जनता की जीवनरेखा हैं। इन स्टेशनों से विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों और व्यापारियों का सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि ज...