बदायूं, मार्च 26 -- दूध में छिपकली गिरने की आशंका से पूरा परिवार दहशत में आ गया। दूध की चाय का सेवन करने वाले परिवार और रिश्तेदार आठ लोगों ने अस्पताल में आकर चेकअप कराया। सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल से डॉक्टर ने दवाई देकर वापस घर भेज दिया है। बुधवार की सुबह थाना कोतवाली के गांव पिपरोल निवासी तेजपाल की पत्नी कमलेश ने चाय बनाई। जिसमें घर में रखे भगौना का दूध डाला था। चाय को पति तेजपाल, परिवार की ही भगवती पत्नी रविशंकर, बिनावर निवासी रिश्तेदार आरती पत्नी सरवन, ढाका बरेली निवासी लक्ष्मी पत्नी दुर्वेश रवि शंकर, कोमल पत्नी सरवन, लक्ष्मी पत्नी दुर्वेश, सोनम पुत्री दुर्वेश और पुत्र सुशांत ने चाय पी। दोपहर के समय जब कमलेश दूध का भगोना खाली कर साफ करने जा रही थी तभी उसमें छिपकली देख सभी के होश उड़ गए। आनंन फानन में परिवार और रिश्तेदार सभी सदस्य चेकअप क...