छिपकली गिरा दूध पीने से भदोही की छात्रा की मौत
मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के बांसथान गांव में सोमवार को छिपकली गिरा दूध पीने से भदोही की छात्रा की मौत हो गई। वह दस वर्ष चील्ह अपनी मौसी के घर रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के चकवा चंदेल गांव निवासी 22 वर्षीय रिंकी यादव पुत्री फूलचंद बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह लगभग दस वर्ष से चील्ह के बांसथान गांव मौसी चिंता देवी के घर रह रही थी। यहीं रहकर गांव के ही एक कालेज में पढ़ाई करती थी। सोमवार को वह घर पर ही थी। चाचा श्यामबाबू ने बताया कि सुबह रिंकी ने भगोने में रखा दूध पी लिया। उसके कुछ देर बाद रिंकी की हालत बिगड़ने लगी। वह उल्टी करने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख घरवाले परेशान हो गए। जब घर में रखे दूध के भगोने में देखा तो छिपकली मरी पड़ी थी। यह देख परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.