हाथरस, जून 17 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में सोमवार की देर शाम छिपकली गिरा दूध पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। मलखान सिंह निवासी नगला टीका प्लास्टिक का कारोबार करते हैं। सोमवार की देर शाम उसके परिवार के लोग घर में मौजूद थे। मलखान सिंह की पत्नी नीरज देवी घर में दूध गर्म कर रही थी। किसी तरह दूध में छिपकली गिर गई। परिवार के सदस्यों ने यह दूध पी लिया। छिपकली गिरा दूध गिरने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- विषाक्त भोजन से बीमार बहनों की हालत में सुधार इनमें मलखान सिंह पुत्र नेकराम, नीरज देवी पत्नी मलखान सिंह, शीतल कुमारी पुत्री मलखान सिंह व अनमोल पुत्र मलखान सिंह शमिल हैं। मामले की ज...