गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। जोन में बढ़ रही मोबाइल और चेन छिनैती की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस एक बार फिर से गूगल मैपिंग का सहारा ले रही है। इससे पहले पुलिस ने बीते साल गूगल मैपिंग के जरिए छिनेती के हॉट स्पॉट चिह्नित करके घटनाओं को कम करने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, अब बदमाशों ने वारदात के स्थान बदल दिए हैं।

नई रणनीति इसलिए नए हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। ट्रांस हिंडन जोन में मोबाइल और चेन छिनैती की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी 2026 से अब तक छिनैती के दो दर्जन से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में पुलिस घटनाओं का खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकतर मामलों में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोचा है।

सर्वे की जानकारी इसके बाद भी क्षेत्र में मोबाइल और चे...