मथुरा, अप्रैल 9 -- मंदिरों की नगरी में दर्शन करने आये श्रद्धालु का दो युवक मोबाइल और बैग छीनकर भाग गये। श्रद्धालु की चेतक और कोतवाली पुलिस ने मदद नहीं की। आरोप है कि दारोगा ने तहरीर फाड़ दी और थाने से भगा दिया। श्रद्धालु को एसएसपी से शिकायत करनी पड़ी, जिसके बाद गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। शंकर पुत्र दुर्जन लाल निवासी 101, ब्रह्मनगर, औरैया तीन अप्रैल को वृंदावन की परिक्रमा लगा रहा था। बरसात आ जाने के कारण वह अटल्ला चुंगी के पास एक आश्रम के गेट के नीचे बैठ गया। उसी समय दो अंजान लड़के भी उसके पास आकर बैठ गये। बरसात कम होते ही एक लड़का उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। लड़के को पकड़ने के चक्कर में बैग वहीं रह गया जिसे दूसरा लड़का लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में पांच हजार रुपये और कपड़े आदि सामान था। दोनों लड़कों को खोजा, लेकिन मिले नहीं। शिकायत ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.