प्रयागराज, अगस्त 23 -- जार्जटाउन पुलिस ने रविवार को छिनैती के मामले में 24 वर्षीय अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे सीएमपी डॉट पुल के पास छीतपुर इलाके से दबोचा गया। उसके कब्जे से छिनैती का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी मूलरूप से आगरा के राजा की मंडी का रहने वाला है और कालिंदीपुरम में किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से कोतवाली थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...