गंगापार, फरवरी 23 -- इन दिनों करछना थाना क्षेत्र में चोरी, छिनैती और लूट की वारदातों से लोगों में दहशत है। ताजा मामला बरदहा बाजार का है, जहां सब्जी खरीद रहे एक ठेला संचालक से युवक पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गया। आरोप है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। खाई गांव निवासी राजा राम पुत्र भाई लाल कीडगंज क्षेत्र में लाई-चने का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता है। 18 फरवरी को वह घर लौटते समय बरदहा बाजार स्थित अमर बाजार में सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान गांव के बगल का एक परिचित व्यक्ति उसके पास पहुंचा और जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन तथा खरीदी गई सब्जी छीनकर भाग निकला। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक न तो आरोपित की गिरफ्तारी हुई और न ही सामान बरामद किया गया। सोमवार को वह दोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.