सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में छिनौती की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने 250 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर पकड़ा है। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ है। कोतवाली जीआरपी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सामान चोरी व छिनैती की घटनाएं सामने आई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए जीआरपी की टीम लगी थी। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सास बहू और भतीजी टप्पेबाजी में धरीं गई रेलवे स्टेशन और आसपास लगे 250 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके साथ ही जीआरपी ने सीआईबी अंबाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.