बदायूं, जुलाई 1 -- छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली पुलिस ने छिनैती के मामले में कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़कर उसके कब्जे से छीना गया ओप्पो कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना बिसौली में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में एक अन्य धारा की बढ़ोतरी भी की गई है। यह भी पढ़ें- चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- B...