फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद, थाना उत्तर पुलिस ने छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने छीने गए रुपए एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। लूटी गई धनराशि में से 90200 रुपये बरामद कर लिए। गुरुवार को रात जलेसर रोड पर अखिलेश के साथ मारपीट कर कुछ लोगों ने एक लाख रुपए छीन लिए थे। पुलिस ने मामले में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह को चेकिंग के दौरान छिनैती करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक ने गांधी पार्क के निकट इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम संजीव कुमार उर्फ लवलेश पुत्र राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.