गाजीपुर, फरवरी 28 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं का मंगलसूत्र छिनैती करने वाले बदमाश को नंदगंज पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रासिंग जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में घायल कर दिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से छिनैती के सामान के साथ तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात को रामपुर बन्तरा कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश छिनैती के सामान को बेचने जा रहा है। जिसके बाद बरहपुर रेलवे क्रासिंग के बगल से जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया तो पीछे मुड़कर भागना चाहा। फिसलकर गिर गया तथा अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिं...