छिनतई में तीन आरोपी गिरफ्तार
सहरसा, मई 27 -- सहरसा। सदर थाना पुलिस ने छिनतई कांड में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 23 मई को सहरसा रेलवे स्टेशन से घर जाने के दौरान नयाबाजार निवासी अमित कुमार खां को डीबी रोड स्थित मौजी साह के दुकान के समीप अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चाकू एवं पिस्टल का भय दिखाकर घड़ी, मोबाइल एवं नगद सामान छिन लिया था। अनुसंधान में तकनीकी व मानवीय असूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त सुपौल निवासी शिवानंद कुमार, गांधी पथ निवासी लालबाबू उर्फ लालू मंडल, डीबी रोड निवासी विशाल कुमार उर्फ रंगा विल्ला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। टीम में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- छिनतई में तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.