गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रंगदारी एवं छिनतई मामले के एक आरोपी को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो निवासी मो रिजवान अंसारी है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। नगर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नगर थाना कांड संख्या 172/25 का नामजद अभियुक्त है। यह भी पढ़ें- गिद्दी पुलिस ने एक को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...