समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर मोबाइल व रुपये छीन कर भाग रहे एक नाबालिग को रेल पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि पंजाब से एक नाबालिग ट्रेन से उतर प्लेटफॉर्म पर बैठा था। इसी दौरान एक नाबालिग ने उससे मोबाइल व रुपये छीन लिया। शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया जबकि दूसरा किशोर रेलवे ट्रैक पार कर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...