दरभंगा, मार्च 19 -- कमतौल/जाले। थाना कांड संख्या 56/26 में छिनतई कर ले जायी गयी दो स्कॉर्पियो में से एक को पुलिस ने कमतौल थाना क्षेत्र के ढ़ढिया गांव में सड़क किनारे से लावारिस हालत में बरामद किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दूसरे वाहन की तलाश व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में एक नामजद आरोपी मदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी संजीत राज के आवेदन पर दर्ज किया गया था, जिसमें पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.