दुमका, मार्च 19 -- छिनतई कांड के खुलासे को लेकर दो अपराधी को पुलिस ने लिया रिमांड पर हिन्दुस्तान फॉलोअप :-बिहार के सन्हौला थाना क्षेत्र के नूर नगर निवासी मो कासिम व बाराहाट थाना क्षेत्र निवासी मो रुस्तम से पुलिस कर रही पूछताछहंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते माह हुए चर्चित छिनतई कांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। गोड्डा रोड स्थित धान कारोबारी राजेश भगत के घर के बाहर हुई लाखों रुपये की छिनतई मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार के दो शातिर अपराधियों को रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी अजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत नूर नगर निवासी मोहम्मद कासिम तथा बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रुस्तम को केंद्रीय कारा दुमका से 48 घंटे के ...