रिषिकेष, अप्रैल 21 -- ग्रामोत्थान परियोजना और श्रीदेव सुमन स्वायत्त सहकारिता के तहत छिद्दरवाला की महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में सराहनीय पहल की है। मंगलवार को छिद्दरवाला में सुखमणि पेट्रोल पंप के समीप 'हिमालयन भोजनालय' का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और जिला पंचायत सदस्य साहबनगर विजयलक्ष्मी पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों और महिला समूह की सदस्याओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महिला समूहों की यह पहल सराहनीय है, इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि रीप परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.