छिद्दरवाला में नशा मुक्ति केंद्र बंद किया जाए
रिषिकेष, मई 11 -- जोगीवाला माफी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संचालन पर ग्रामीणों ने एतराज जताया है। उन्होंने इस नशा मुक्ति केंद्र को अवैध बताया और इसे बंद करने की मांग की। सोमवार को तहसील परिसर में ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान ने कहा कि छिद्दरवाला के जोगीवाला माफी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र अवैध है। उक्त सेंटर को पूर्व में ट्रायल के लिए प्रशासन ने आठ जनवरी से आठ अप्रैल 2026 की अनुमति दी थी। अनुमति की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है। कहा कि सेंटर से कुछ ही दूरी पर बालिका जूनियर हाईस्कूल है। केंद्र की वजह से बच्चे असहज रहते हैं। सेंटर में युवक अर्धनग्न अवस्था में शोर मचाते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.