रिषिकेष, अक्टूबर 5 -- हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला चौक की ट्रैफिक लाइट पिछले एक माह से बंद पड़ी हुई है। ट्रैफिक लाइट खराब होने से चौक पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार-देहरादून हाईवे में छिद्दरवाला चौक पर वाहनों के तेज रफ्तार से गुजरने के चलते सड़क पार करना ग्रामीणों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीण अनुराग और आर्यन का कहना है कि चौक पर ट्रैफिक लाइट चालू होने से सड़क पार करने में आसानी रहती थी, लेकिन पिछले एक माह से लाइट बंद होने के कारण हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में खासतौर से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने इस मामले में ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.