कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर। निज संवाददाता वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज कम होने के बावजूद छितौनी बांध के किमी 8.800 पर स्थित ठोकर लांच हो गया। इसके पुनर्निर्माण का कार्य बाढ़ खंड द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।वाल्मीकि गंडक बैराज से वर्तमान में नदी का डिस्चार्ज लगभग 50 हजार क्यूसेक के आसपास है। इसके बावजूद छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु के सापेक्ष 83.83 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है, जिससे तटबंध पर दबाव बना हुआ है। मानसून से पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर किमी 8.800 प्वाइंट के सामने पूर्व में लांच हुए ठोकर के पुनर्निर्माण का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। बाढ़ खंड के अधिकारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि काउंटर वर्म ठोकर को मजबूत करने के लिए ही लांच किया जाता है। यह पानी की सतह तक पहुंचकर ठोकर को अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.