कुशीनगर, जुलाई 5 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद यह भी पढ़ें- नेपाल में बारिश होने से घट-बढ़ रहा गंडक का जलस्तर नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज शुक्रवार को 50 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। हालांकि, शनिवार को इसमें कमी आई और डिस्चार्ज घटकर 24 हजार क्यूसेक पर आ गया। इसके बावजूद गंडक नदी का दबाव छितौनी तटबंध के संवेदनशील स्थलों पर बना हुआ है।बारिश का प्रभाव नेपाल में रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण कुशीनगर जिले में बहने वाली बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अचानक से डिस्चार्ज में वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन शनिवार की सुबह डिस्चार्ज घटने लगा। हालांकि, डिस्चार्ज कम होने के बाद भी नदी ने कई जगहों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। नदी के तेज दबाव ...