कुशीनगर, जुलाई 12 -- कुशीनगर। नेपाल की पहाड़ियों पर पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर अब कुशीनगर में बह रही बड़ी गंडक नदी पर दिखने लगा है। शनिवार को वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 67 हजार 500 क्यूसेक पर पहुंच गया। इससे छितौनी तटबंध के संवेदनशील स्थलों पर नदी का दबाव बढ़ गया है। नदी के तेज बहाव से वीरभार ठोकर के आसपास बनाए गए कुछ स्पर नदी में लांच हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज करीब 50 हजार क्यूसेक था, जो शनिवार को बढ़कर 67 हजार 500 क्यूसेक हो गया। यह भी पढ़ें- 1,19,850 क्यूसेक पहुंचा कोसी का जलस्तर, विभाग अलर्ट बढ़े हुए जलस्तर के कारण नदी छितौनी तटबंध के समीप बह रही है। नदी के दबाव से प्रभावित स्परों ...