वाराणसी, फरवरी 25 -- चौबेपुर (वाराणसी)। छितौना गांव में सोमवार सुबह रिटायर फौजी पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छितौना, मुस्तफाबाद निवासी मधु यादव ने तहरीर में बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह उप विद्युत खंड लेढ़ूपुर में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे हैं। 23 फरवरी को ड्यूटी से लौटते समय घर से लगभग 25 मीटर पहले गांव के सूबेदार यादव, अवनीश यादव और संदीप यादव ने उन्हें बाइक से गिरा दिया। तीनों ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.