मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। मनियारी के छितरौली गांव में शुक्रवार को रामजानकी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। श्रीकांत पंडित के नेतृत्व पंडितों ने अनुष्ठान कराया। श्रीकांत पंडित ने बताया कि आज से तीन दिन तक पूजा-अर्चना होगी। समाजसेवी रहमते आलम रंगीले ने बताया कि पूजा में सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सराहनीय कार्य के लिए श्रीकांत पंडित का लोगों ने अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...