भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के ऐतिहासिक छितनी तालाब पर 15 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा। इससे मोहल्ले के लोगों के साथ ही मंदिर पर दर्शन-पूजन को आने वालों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। मोहल्ले के सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में उक्त कार्य कराने का प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर मुहर लगाने का काम किया गया है। कहा कि 15 लाख रुपये से मंदिर परिसर में कर्मकांड स्थल का निर्माण कराया जाएगा। ऐतिहासिक मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्य होने से अब आस्थावानों को दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दावा किया कि जल्द ही कार्य को शुरू कराया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य के चलते मोहल्ले के साथ ही आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें कर्मकांड आदि के लिए परेशान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.