औरंगाबाद, मार्च 5 -- औरंगाबाद जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिले भर में बुधवार को जमकर होली खेली गई। इससे पहले मंगलवार को लोगों ने होली नहीं मनाई। सोमवार की देर रात होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को इसकी बधाई भी दी। बुधवार को जिले भर में जमकर होली खेली गई। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न जगहों पर लोगों ने होली मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। औरंगाबाद शहर में ही क्षत्रिय नगर, औरंगाबाद अंदर बाजार, बराटपुर, न्यू एरिया, कर्मा रोड, यमुना नगर, बाईपास सहित कई जगहों पर युवकों की टोली ने होली खेली। सत्येंद्र नगर मुहल्ला, कथरूआ सहित ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने एक दूसरे के साथ होली खेली। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी और एक दूसरे के साथ होली खेलने में लोग लगे रहे। इसके बाद शाम में अबीर ...