पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत में मौसम अचानक रविवार को बदल गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चटपट बूंदाबांदी के बीच मौसम में ठंडक महसूस की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने के बाद लोगों ने पिछले दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी में राहत महसूस की। राजकीय कृषि विज्ञान के डॉक्टर से ढाका ने बताया कि तापमान में गिरावट शनिवार और रविवार को रहेगी। इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बूंदाबांदी होने से सड़क पर हल्की फिसलन सी हो गई तो वहीं किसान भी अपनी फसल को लेकर चिंतित हो गए। किसान खेतों की तरफ गए और फसलों के रखरखाव को भी देखा।हालांकि तेज बारिश न होने से बड़ी राहत भी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.