गंगापार, जुलाई 2 -- बारा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में किसानों ने धान की नर्सरी जून के दूसरे -तीसरे पखवाड़े में डाल दिया था किन्तु बढ़े तापमान के कारण नर्सरी पीली पड़ने लगी थी किन्तु जगह जगह हुई छिटपुट बारिश से धान की नर्सरी में रौनक लौट आई है। क्षेत्र के विकास खंड जसरा और शंकरगढ़ में ज्यादातर धान की पिछैती खेती की जाती है। इसके कारण अधिकांश किसानों ने जून के दूसरे -तीसरे सप्ताह में ही धान की नर्सरी बोया था। किसानों को उम्मीद थी कि समय पर बरसात हो जाएगी किंतु इलाके में अभी तक बरसात नहीं हुई है। किसानों ने बताया कि जगह जगह अलग-अलग दिनों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ी है।इसका सीधा लाभ नर्सरी को मिला है। नर्सरी की ठप्प पड़ रही विकास पुनः शुरू हो गया है और उसका पीलापन खत्म हो रहा है। बरसात नहीं शुरू हुई है। इससे बूंदाबांदी से अधिक समय तक नर्...