गिरडीह, मार्च 6 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली गुरुवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सुबह से ही प्रखण्ड क्षेत्र में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी इलाकों में लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। नगर के विभिन्न मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में युवाओं की टोलियों ने ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के साथ जमकर होली खेली। कई जगहों पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाते हुए पर्व की खुशियां साझा करते दिखे। दिनभर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। वहीं महिलाओ व युवतियों ने भी होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर, होली को लेकर प्रशा...