मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा, बसंत पंचमी के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को मौसम ने बारिश व ओलावृष्टि साथ करवट बदली तो पारा फिर लुढ़क गया। मथुरा और गोवर्धन में छिटपुट ओलावृष्टि के बीच जनपद में दिनभर रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते लोगों को मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गयीं। आईएमडी ने बुधवार को घने कोहरे और आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बसंत पंचमी से तेज धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखायी देने लगा है। मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे को आसमान में घने बादल छाए हुए थे। सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रहीं थीं। सुबह दस बजे तक बादलों की लुकछुपी के बीच हल्की धूप खिली, लेकिन इसके बाद आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.