छिंदवाड़ा, मार्च 26 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस और एक पिक-अप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं। हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसी दौरान सिमरिया के पास पिकअप वाहन से टकरा गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए थे। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.