छिंदवाड़ा, जनवरी 27 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। छिंदवाड़ा में सिवनी-बैतूल स्पेशल ट्रेन के इंजन से तीन डिब्बे अलग हो गए। हादसे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अलग हुए तीनों डिब्बों को फिर से इंजन से जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जानमाल की हानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन सुबह 8 बजे बैतूल के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन ने कुछ ही दूरी तय की थी कि चार फाटक के पास हादस हो गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि ट्रेन में कई यात्रियों आनन-फानने में इधर से उधर जाने लगे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.