छिंदवाड़ा में गर्भवती को 8 किमी डोली में ले गए ग्रामीण, गर्भ में बच्चे की मौत
छिंदवाड़ा, अगस्त 21 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क की सुविधा नहीं होने का दर्दनाक मामला सामने आया है। जुन्नारदेव ब्लॉक के एक गांव में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने करीब 8 किलोमीटर तक डोली में बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जुन्नारदेव ब्लॉक के कुस्तरिया इलाके में गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद सरपंच, परिजनों और ग्रामीणों ने लकड़ी और कपड़े की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.