नई दिल्ली, मार्च 27 -- आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने धमाका मचाया हुआ है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है और पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लेकिन इस बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एग्जाम पेपर में धुरंधर के किरदार के बारे में दिखाया है।क्या हो रहा है वायरल दरअसल विड्जवर्स यूजरनेम ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एग्जाम पेपर के एक सवाल को शेयर किया है। वायरल पोस्ट में लिखा है धुरंधर इतनी वायरल है, अकाउंट्स वाले सर भी फैन निकले। इस फोटो में अकाउंट का एग्जाम पेपर दिख रहा है। सवाल में पूछा गया है जमील जमाली, एसपी वाहुदर असलम और यालिना जमायली ने फर्म का प्रॉफिट और लॉस बराबरी से शेयर किया है। एसपी बिजनेस से रिटायर हो जाता है तो नया प्रॉफिट शे...