छावनी में हथियार संग पांच बदमाश गिरफ्तार
बगहा, मई 12 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनुआपुल पुलिस ने पांच बदमाशों को देशी कट्टा व अन्य आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार किया है। सोमवार रात 10.55 बजे छावनी ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे बदमाशों को मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार की अगुवाई में दबोचा गया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, दो चाकू, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। इसमें गोपालपुर थाने के परसौना गांव निवासी निकेश कुमार, चनपटिया के चुहड़ी पाठक टोला के सुमित कुमार, सेमुआपुर के सागर कुमार, बैरिया के मलकौली के अशरफ अली तथा मथौली के नरेन्द्र कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय गिरोह के आठ अपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.