कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। छावनी परिषद के आवासीय कैंपस में कैंटोमेंट बोर्ड नया जिम बनवा रहा है। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, बोर्ड सदस्य लखन ओमर और सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शिलान्यास किया। जिम में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक होंगे। इसमें आमजन भी व्यायाम कर अपने तन, मन को स्वस्थ रख सकेंगे। बोर्ड बैठक में जिम का शुल्क तय होगा। इसको बनने में कोई छह महीने का समय लगेगा। सांसद रमेश अवस्थी ने कैंटोमेंट के सीईओ स्टीफन पीडी से कहा कि जिम में व्यायाम के सभी आधुनिक उपकरण जरूर हों ताकि बच्चे और युवा जिम में आ सके। बोर्ड सदस्य लखन ओमर ने बताया कि 49 लाख रुपये की लागत से जिम बनाया जा रहा है। यहां पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, वंदना सिन्हा, अमित यादव, इंद्रा, अनीता, प्रमोद गुप्त आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.