बस्ती, फरवरी 18 -- छावनी। छावनी थानाक्षेत्र में कंटेनर के अचानक ब्रेक लेने से में पीछे चल रही स्कॉर्पियो घुस गई। घटना रेडवल गांव के गिट्टी प्लांट के सामने मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब की है। स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दो युवकों को मामूली चोट आई है। इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। जहां से एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बस्ती अयोध्या लेन पर हुए इस हादसे में दिनेश लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो चालक आनंद शाह यादव, आकाश प्रजापति निवासीगण रेडवल को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा कि हर्रैया में एक मरीज को भर्ती करवाकर स्कॉर्पियो सवार वापस घर आ रहे थे। इसी बीच आगे चल रही कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। घटना के बाद सभी घायलों को एम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.