रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद के सभागार में मंगलवार को मंथली बैठक हुई। अध्यक्षता ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी बोर्ड अध्यक्ष कमांडेंट, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर ​संचालन सीईओ विवेक सिंह ने की. बैठक में 18 एजेंडा और दो टेबल एजेंडा पर विमर्श किया गया। मंथली अकाउंट, चार मकान नक्सा, दो म्यूटेशन, वाटर सप्लाई के लिए नया मोटर लगाने, मल्टी स्पोर्ट्स परिसर बनाने, स्किल्ड डेवलप सेंटर निर्माण करने,जर्जर सड़कों और नालियों की सफाई का निर्णय, बरसात से पहले जिससे शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है। छावनी परिषद अस्पताल का अपग्रेडेशन पीपीपी मोड से किया जायगा।अब यहां स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- बोर्ड की बैठक में कर संग्राहक को टैक्स दारोगा पद पर मिली प्रोन्नति स्वच्छता और नालियों...