मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- सपा प्रतिनिधि मंडल के गांव जाने के ऐलान के बाद गुरुवार को ठाकुरद्वारा का गांव नारायणपुर छंगा छावनी में तब्दील हो गया। जगह जगह बेरिकेड लगाकर आने जाने वाले लोगों की जबरदस्त चेकिंग की जा रही है। थ्री लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर प्रतिनिधि मंडल में शामिल ज्यादातर सपा नेताओं के मोबाइल स्विच ऑफ है। सूत्र के अनुसार पुलिस की नजरों से बचने के लिए कुछ सपा नेता रात में ही ठाकुरद्वारा पहुंच चुके हैं। मौके की नजाकत भापकर वह गांव पहुंच सकते हैं। सपा के कांठ विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का मोबाइल जरूर ऑन मिला। बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वह जरूरी काम से लखनऊ गए थे। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे बरेली के पास थे। तभी काफिले का पुलिस द्वारा पीछा करना शुरू कर दिया गया। जिला अध्यक्ष जयवीर यादव का मोबाइल स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.