अलीगढ़, मार्च 25 -- n सोशल मीडिया पर हुए विवाद के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति n गांव में पीएसी और पुलिसबल तैनात , पुलिस प्रशासन रहा अलर्टलोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर खुर्द में सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दो बार हुई पथराव की घटना के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने गांव छावनी में तब्दील रहा कर दिया, गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पूरे दिन फ्लैग मार्च और गश्त की गई।बताते चलें कि गांव तालसपुर में इंस्टाग्राम पर डाली गई रील को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया था। इसके बाद सोमवार को भी पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच फिर से पथराव हुआ था। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी और स्थिति को का...