देहरादून, जनवरी 19 -- लोक शिकायत निवारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छावनी परिषद लंढौर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छावनी की नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए दिया गया। कैंट बोर्ड लंढौर की सीईओ अंकिता सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित भारतीय पर्यावरण केंद्र में एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया । बताया कि उक्त सम्मान कर कार्यालय अधीक्षक शशांक चौहान, कंप्यूटर प्रोग्रामर मयंक लखेड़ा ने प्राप्त किया। उक्त सम्मान मिलने पर उन्होंने रक्षा संपदा महानिदेशक एवं छावनी के स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...