देहरादून, अप्रैल 23 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने लंढौर छावनी का नाम बदले के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनहित में लंढौर छावनी का नाम न बदलें व इसके पुराने अस्तित्व को बनाए रखें।गुरुवार को मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने छावनी परिषद लंढौर कार्यालय अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।उन्होंने बताया कि लंढौर में एक सदी से अधिक पुराने संस्थान हैं, जिनसे हजारों पूर्व छात्र, कर्मचारी और परिवारो गहरा नाता रहा है। मसूरी के कई लोगों के लिए, यह महज एक जगह नहीं, बल्कि जीवन भर का जुड़ाव और यादों से भरा क्षेत्र व घर है। कहा कि एसोसिएशन के सदस्य, लंढौर का नाम न बदलने के पक्ष में है जो नया नाम दिया जा रहा है उसका मसूरी से कोई संबध नहीं है। यह भी पढ़ें- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में संगोष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.