प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। छावनी परिषद कैंट हाई स्कूल, न्यू कैंट परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में यहां के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के महत्व को बताते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा सम्पदा अधिकारी अमित मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी नागेश कुमार पाण्डेय रहे। इस अवसर पर मुख्य अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। नियमित योग से शारीरिक मजबूती, मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता ...