छावनी परिषद क्लेमेनटाउन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बोर्ड अध्यक्ष सख्त, रिपोर्ट तलब
देहरादून, मई 29 -- छावनी परिषद क्लेमेनटाउन की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सबसे पहले प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामलों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के अधिकारियों के मंगलवार तक अवैध निर्माण की सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में जहां भी स्वीकृत मानचित्र से विपरीत निर्माण कार्य हो रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। छावनी परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि उनके संज्ञान में टर्नर रोड, मुख्य पोस्ट ऑफिस मार्ग के आसपास कुछ अवैध निर्माण के मामले संज्ञान में आए हैं। पार्किंग की जगह पर स्टॉल लगाने को लेकर सख्त नाराजगी जताई। अधिकारी ने कहा कि इन चिन्हित स्थानों पर केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.