बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में वैवाहिक समारोह में तंदूर में झुलसे बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बालक का इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसमें मौत के बाद धारा बढ़ाई जाएगी। छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में हुई इस घटना में 11 वर्षीय अमन उर्फ चमन पुत्र संतोष निवासी दुर्जनपुर जिला गोंडा की लखनऊ में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान वह छावनी थाना क्षेत्र में अपनी नानी सीतापति के घर बाघा नाला गांव में रहता था। 16 अप्रैल की रात मलौली गोसाई गांव में राम ग...