छावनी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग, आजसू नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के युवा नेता पीयूष चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को छावनी परिषद, रामगढ़ कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात कर छावनी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में छावनी परिषद क्षेत्र के सभी आठ वार्डों की मूलभूत समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने और लोगों को स्वच्छ -गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।इसके अलावा सड़कों, नालियों की नियमित सफाई कराने, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने, गली-मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर नई लाइट लगाने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में जन्म और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.