लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छावनी के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। उनको पुरस्कार में साइकिल भेंट की गयी और उज्जवल भविष्य की कामन की। मेधावियों का सम्मान समारोह छावनी परिषद में नामित सदस्य प्रमोद शर्मा की ओर से आरए बाजार स्थित माध्यमिक विद्यायल के प्रागंण में किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से उनका प्रोत्साहन होता है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की ऊर्जा मिलती है। साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उमा, पारूल सिंह, मानसी यादव, मोहित सिंह, रेहान अली, मयंक चौरसिया, साई ओम, वर्तिका व छाया सामिल रहीं। यह भी पढ़ें- मेधावियों को मिला मेहनत का सम्मान,खिल उठे चेहरे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक स...