छावनी के पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद का निधन
लखनऊ, मई 19 -- छावनी परिषद के पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद उर्फ काले का 62 वर्ष की उम्र में मंगलवार को शाम पांच बजे निधन हो गया। वह लम्बे समय से कैंसर से पीड़त थे। जगदीश प्रसाद बहुत ही मृदुभाषी और व्यवहार कुशल थे। वर्ष 2008 से वर्ष 2021 तक वह वार्ड नम्बर एक से लगातार विजयी होते रहे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पिपराघाट पर किया जाएगा। उनके निधन की सूचना पर छावनी क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- पत्नी के हत्यारे पति को आजीवान कारावास की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.